Thursday 16 January 2014

देश की वर्त्तमान राजनैतिक दशा और दिशा

 दिल्ली के लिए नहीं पुरे देश के लिए। चुनाव में किये गए वादे को पूरा 

करने के लिए जनता तो क्या आप पार्टी के अपने विधायक भी सरकार 

को एक महीना का भी समाय नहीं दे रहे है। विरोधी दल अगर अभी 

खुश हो रहें तो उन्हें यह समझना चाहिए कि दिल्ली की राजनीती जिस 

दिशा में अग्रसर हो रही है, उसका संकेत स्पष्ट हैं कि अब नेताओ के 

वादा खिलाफी को लोग बर्दास्त ज्यादा दिन तक नहीं करेंगे। इस 

राजनीति का जन्म के पीछे अन्ना का आंदोलन और फिर आप पार्टी 

का उदय है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। एक और बात 

महत्वपूर्ण है कि अब आम जनता की जो जरूरत की बातें है उसपर 

मिडिया में भी प्रकाश डाला जारहा है , जो सकारात्मक है। आप पार्टी 

अल्पमत में है। परन्तु, यह सरकार अगर सिर्फ जन कल्याण के लुभावने

नारे से चल रही है तो उसे पूरा करने का समय अगर नहीं मिलता तो 

विरोधियो का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा ,इसी डर से इस सरकार को 

गिराने से इसके घोर विरोधी भी डरते है। आज एक महीना भी पूरा नहीं 

हुआ। देखना है , सोचना है ,समझना है, चिंतन करना है, एकाएक देश 

में ये बदलाव क्यों आया कि आगे लोक सभा चुनमाव है। बात जो भी 

हो, आप पार्टी की सरकार चले या गिरे, लेकिन वादाखिलाफी जो 66 

वर्षो का इतिहास है उसपर वे लोग ज्यादा ही व्यथा दिखा रहें है 

जिन्होने अब तक देश को लूटा है। सकारात्मक बात ये है की आज 

बम्बई में बिजली बील कम करने का आंदोलन सत्ता पार्टी के नेता कर 

रहें है। मध्यप्रदेश में रात को मुख्यमंत्री का रयनबसेरों का निरिक्षण हो 

रहा है। हरियाणा में बिजली बिल कम होरहे है. जाति , धर्म मज़हबी 

नारे चुनावी मुद्दों से दूर हो रहें है। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए भ्रष्टाचार 

के जनक सामने आकर जनता से वादे कर रहें है। केंद्र में जिसकी भी 

सरकार बनेगी उसे मालिक का रवैया रखने पर जनता माफ़ नहीं करेगी 

और मनमाना समय भी नहीं देगी। देश एक बार सही दिशा में चल पड़ा 

है। इसको जीवन्त रखना आम जनता की जिम्मेदारी है। जिस कसौटी 

पर आप पार्टी के सरकार को कसा जा रहा है, आनेवाले दिनों में उसी 

कसौटी पर सरकार चाहे जिसकी हो कशा जायगा, बात स्पष्ट है।

1 comment:

  1. jis tarah se AAP ne logon se lok lubhaan wade kiye aur jadu ki chadi ke sath udai hua logon ko laga ab palak jhapakte hi saree samasya dur ho jayegi.jaisa pose kiya waisa hi log chahne lage.kiya bhi bina pros-coins ko vichar kiye bijli aur pani ki samasya suljha lene ka daba kiya log aur mangne lage.agyanta me AAP ne galat act kiya aur ker rahe hain.

    ReplyDelete

अपन मत जरुर दी - धन्यबाद !